Sunday 25 June 2017

Functions in Java जावा में functions को समझे ~ foundjava

Functions in Java

functions का नाम सुनते ही काफी विद्यारती डर जाते है | जबकि इनको आपका काम आसान करने के लिए बनाया गया है | function को आप एक ऐसी मशीन समझ सकते है जो सिर्फ एक काम करना जानती है | वोह काम कुछ भी हो सकता है | जैसे कोई मशीन सिर्फ दो नंबर को जोड़ना जानती हो , तोह जब भी आप उसे दो नंबर देंगे वैसे ही वोह आपको उसे जोड़ कर बता देगी | लेकिन चुकी मशीन तोह मशीन ही होती है , दो नंबर को जोड़ने वाली मशीन को तीसरा नंबर देने पर उसको नहीं पता होता की क्या करना है ? इसीलिए जावा ने हमे कहा की लीजिये हम यह आप पर छोड़ते है की आपको कैसी मशीन बनानी है | आप जैसे छाए वैसे मशीन बनाये | और उस मशीन का नाम जावा ने function दे दिया | 

इसके साथ जावा ने हमे यह ताकत भी दी की हम चाहे तोह इस मशीन का इस्तमाल किसी को भी करने दे (public) , और अगर चाहे तोह इसको सिर्फ कुछ अन्दर के लोगो को (private, protected) |

आप में से काफी लोग सोच रहे होगे की आखिर हमे मशीन की आवश्यकता ही क्या है ?
हमे इसके जरूरत इसलिए है की बार बार एक ही काम करने के लिए हमे कंप्यूटर को बार बार कोड लिख कर समझाना पड़ता है | इससे हमारा प्रोग्राम बहुत बड़ा हो जाता है अथवा उसको समझने में भी परेशानी होने लगती है | ऐसे जगह अगर सिर्फ एक बार लिखा गया function हमारा काम संभाल ले तोह हमे बार बार लिखने की झंझट से छुटकारा मिल सकता है | 

हम यहाँ दो उधाहरण देखेंगे , एक तो हमेशा हमारी दी हुई संख्या को +ve कर देगा और दूसरा हमे यह बताएगा की नंबर prime है या नहीं ?

public class Functions {  // यहाँ हम क्लास का नाम Functions दे रहे है , आप नाम अपनी पसंद का भी रख सकते है 

    // इनटीजर variable  की absolute value (किसी भी integer की absolute value हमेशा +ve होगी ) निकालना    

       public static int abs(int x) {    // पब्लिक का मतलब बहार से भी एक्सेस कर सकते है , static मतलब
                                                   // fixed , int इसका return टाइप है , abs funtion का नाम , (int x) इसका
                                                   // argument 
        if (x < 0) return -x;       // अगर x की value 0 से कम है तो x को minus "-" से गुना करके return करो
        else       return  x;        // नहीं तोह जो x है वही value return करो
    }

    // double value variable  की absolute value (overloading)
    public static double abs(double x) {
        if (x < 0) return -x;
        else       return  x;
    }

    // if else की मदद से value return करना साथ ही हम function में फॉर लूप का प्रयोग भी देखेंगे 
    public static boolean isPrime(int N) { // इस function से हम यह पता लगायेंगे की क्या N Prime है ?
        if (N < 2) return false;        // दो से कम है तोह false return करो क्यों की फिर x prime नहीं हो सकता
        for (int i = 2; i <= N/i; i++)     // फॉर लूप  यहाँ से समझे 
            if (N % i == 0) return false; // अगर n को इ की किसी भी value से भाग दिया जा सके तोह वोह prime
                                                      // नहीं होगा
        return true; // अथवा होगा
    }

No comments:

Post a Comment